- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: रोशनलाल...
Shahjahanpur: रोशनलाल वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की

शाहजहांपुर: रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं तिलहर के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों के दुख-दर्द को साझा करते हुए सरकार से किसानों की फसलें नष्ट होने पर उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने तिलहर विधानसभा क्षेत्र की मौजूदा विधायक सलोना कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की घोर अनदेखी हो रही है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं पहुंची है। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत राशि जारी करने की मांग की। इसके साथ ही श्री वर्मा ने गर्रा नदी के किनारे बसे गांवों आजमाबाद, बिहारीपुर, जिक्रीपुर, चिटी बोझी और धकिया रघा के बीच पुल निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय नेता संजू मिश्रा, राजेश सिंह, लाल बाबू, पप्पू वर्मा, देशराज वर्मा, गप्पू वर्मा, राजीव पटेल, सतीश वर्मा, जितेंद्र गुप्ता और प्रभु सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





