उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: एनकाउंटर में दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admindelhi1
5 May 2025 4:49 PM IST
Shahjahanpur: एनकाउंटर में दुष्कर्म आरोपी को लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
"पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली"

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर थाना निगोही पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी को हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया की निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी अशरफ नाबालिक से दुष्कर्म करने के एक मामले में वांछित था।

पुलिस को पता चला कि अशरफ कही भागने की फिराक में है।पुलिस ने धुल्लिया मोड – तालगाँव रोड के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर नाजायज असलाह से फायरिंग कर दी। पुलिस को जबावी कार्यवाही करनी पड़ी और बाये पैर में गोली लगने से अशरफ घायल हो गया। पुलिस ने अशरफ को गिरफ्तार किया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Next Story