उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई, आरोपी कलान पुलिस के हाथ लगा

Admindelhi1
5 Feb 2026 7:26 PM IST
Shahjahanpur: दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई, आरोपी कलान पुलिस के हाथ लगा
x

शाहजहाँपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस (Kalan police) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त वीर सिंह को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है।

बीती 1 फरवरी 2026 को थाना कलान क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो खेत से धनिया लेकर लौट रही थी, के साथ गाँव के ही वीर सिंह पुत्र रामौतार सिंह ने खेत में खींचकर अश्लील हरकतें कीं और गाली-गलौज की।

पुलिस ने शुरुआती जांच में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, पीड़िता के बयानों (धारा 180 व 183 बीएनएसएस) और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस (दुष्कर्म) और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी।

प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आज यानी 5 फरवरी को लखनपुर तिराहे से सुबह करीब 11:25 बजे अभियुक्त वीर सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को मा.न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Story