उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: प्राकृतिक खेती से होगा भूमि व स्वास्थ्य संरक्षण

Admindelhi1
29 July 2025 6:15 PM IST
Shahjahanpur: प्राकृतिक खेती से होगा भूमि व स्वास्थ्य संरक्षण
x

शाहजहांपुर: जनपद के ब्लॉक कलान व मिर्जापुर के बढ़ोन्मुखी ग्रामों में संचालित नेशनल मिशन ऑन न्यूचरल फार्मिंग परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को मिर्जापुर ब्लॉक के ग्राम पैलानी उत्तर में कृषक प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फार्मर मास्टर ट्रेनर राजेश सक्सेना ने किसानों को संबोधित करते हुए रासायनिक खेती में असंतुलित उर्वरकों एवं कीटनाशी दवाओं के अत्यधिक प्रयोग से पर्यावरण, मृदा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बढ़ते वैश्विक तापमान, घटते भू-जल स्तर, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत क्षरण एवं जलवायु असंतुलन जैसी गंभीर समस्याओं पर जागरूक किया।

इसके बाद फार्मर मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल कवि ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को घनजीवामृत, जीवामृत, निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अनिआस्त्र जैसे गौ-आधारित जैविक घरेलू इनपुट तैयार करने व उनके प्रयोग की विधियां विस्तार से बताईं। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलस्टर प्रभारी लोकेश, वीरपाल व नीरज सहित बड़ी संख्या में कृषक सदस्य मौजूद रहे। किसानों ने प्राकृतिक खेती की विधियों में गहरी रुचि दिखाई और इसे अपनाने का संकल्प लिया।

Next Story