उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: सांसद ने प्रधानमंत्री जन्मदिवस पर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Admindelhi1
18 Sept 2025 11:55 AM IST
Shahjahanpur: सांसद ने प्रधानमंत्री जन्मदिवस पर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
x

शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर अस्पताल परिसर में डिजिटल कार्यक्रम के माध्यम से सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया गया तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। तथा माताओं बहनों को फल वितरित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी पी श्रीवास्तव डॉ नरेंद्र पाल प्रभारी पुवायां सीएचसी, डॉ रामकुमार वर्मा, दिनेश अवस्थी , राजेश वर्मा जी मंडल अध्यक्ष पुवायां, डॉ विजय जौहरी, रोहित सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, नितिन मिश्रा भाजपा मंडल महामंत्री‌ खुटार,सुरजन लाल प्रमुख पति पुवायां, डॉ संजीव वर्मा प्रभारी सीएचसी खुटार, डॉ देवेंद्र, डॉ नूरुल शमा बीपीएम,गीता जायसी बीपीएम, तरुण दीक्षित जी, बाबू राम चेयरमैन पति खुटार,आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी को डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिलाओं तथा परिवारों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही नीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह अभियान देशभर की माताओं, बहनों और बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा तथा "स्वस्थ भारत विकसित भारत' की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Next Story