उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: हाईवे की समस्या पर विधायक ने उठाई आवाज

Admindelhi1
3 Sept 2025 8:28 AM IST
Shahjahanpur: हाईवे की समस्या पर विधायक ने उठाई आवाज
x

शाहजहांपुर: नगर के भगत सिंह (हमजापुर) चौराहे से पहले हाइवे पर सड़क में बने गड्ढों और जलभराव से आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। साथ ही डिवाइडर पर संकेतक न होने के कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या का संज्ञान लेते हुए तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। इसके पश्चात विधायक ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भेंट कर एक लिखित पत्र के माध्यम से पूरी समस्या से अवगत कराया।

विधायक द्वारा प्रस्तुत पत्र के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुविधा हेतु हाइवे की स्थिति में जल्द सुधार किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही उन्हें राहत मिलेगी।

Next Story