उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: बच्चों और बुजुर्गों के साथ सामूहिक दीपावली उत्सव

Admindelhi1
20 Oct 2025 8:34 AM IST
Shahjahanpur: बच्चों और बुजुर्गों के साथ सामूहिक दीपावली उत्सव
x

शाहजहांपुर: जनपद की समाजसेवी सहयोग संस्था के पदाधिकारियो ने विनोबा सेवा आश्रम बनतारा एवं अति पिछड़े गांव सुंदर नगर में पहुंचकर सभी बुजुर्गों ब बच्चों के साथ मिलकर दीपावली के पर्व को मनाया और आपस में खुशियां बाटी ।

कार्यक्रम में अपनी पत्नी सौम्या के साथ संस्था के सहयोगी के रूप में मौजूद रहे एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में अति आवश्यक है ,और हम सभी को दीपावली के पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए और यह खुशियां कभी भी अकेले में नही मनानी चाहिए, यदि हम सभी के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं तो आनंद दो गुना हो जाता है।

अरविंद कुमार ने कहा कि हम सभी को श्री राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए , कि किस तरीके से भगवान श्री राम ने सदैव त्याग किया जिससे इस संसार को रामायण मिली , और श्री राम के पूर्वज दानी राजा हरिश्चंद्र की कहानी सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खान एडवोकेट बोले की जो बुजुर्गों के पास ज्ञान है हम वह बुजुर्गों के पास बैठकर कुछ पल में ही प्राप्त कर सकते हैं ,जिसको स्वयं से प्राप्त करने के लिए कई वर्षों तक जीना पड़ेगा डायरेक्टर तराना जमाल, शालू यादव ने कहा संस्था के द्वारा हर वर्ष दीपावली होली हम लोग सुंदर नगर में गरीब बच्चों के साथ मनाते है ताकि वो लोग त्यौहारों की खुशियों से महरूम न रहे , संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने जानकारी दी कि संस्था के द्वारा जल्द ही आश्रम में एक बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा

कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का रमेश भैया व विमला बहन ने स्वागत किया और कहा कि वाकई में सहयोग संस्था समाज हित के बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य कर रही है । कार्यकम में शफीकुद्दीन अंसारी एडवोकेट,महेंद्र दुबे, नवनीत प्रकाश गुप्ता ,,स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता संगीता गुप्ता, ममता यादव ,शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, आदि सभी मौजूद रहे।

Next Story