- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: जमीयत...
Shahjahanpur: जमीयत उलेमा का परिचर्चा कार्यक्रम, सद्भावना पर केंद्रित

शाहजहांपुर: सद्भावना मंच जमीयत उलेमा जिला इकाई ने ईडन पब्लिक स्कूल झंडा कलाँ में आपसी संवाद : समस्या समाधान विषय पर परिचर्चा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद मुहम्मद नोमान ने की। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईआरएस कमल किशोर कठेरिया ने कहा कि देश में फैल रही नफरत और असुरक्षा को आपसी संवाद के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।
हम सभी एक-दूसरे के धर्मों और धर्म से जुड़ी हस्तियों का सम्मान करना चाहते हैं ताकि समाज में कोई मतभेद न रहे।कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर सैयद मुहम्मद नोमान ने कहा कि गलत शब्दों का प्रयोग नकारात्मक सोच का परिचायक है, जबकि अच्छे शब्द सकारात्मक सोच को दर्शाते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य समाज में एक-दूसरे के प्रति आदर और सम्मान की भावना पैदा करना और प्रेम का प्रसार करना है। इस अवसर पर डॉ. विकास खुराना, डॉ. आदर्श पांडे, डॉ. प्रवीण कुमार कपिल, सैयद कासिम रजा, आफाक अली खां बच्चन, मशहूद अहमद खां, मौलाना इमरान कासमी, राजू सिंह बग्गा, अमित त्यागी, डॉ. स्वप्निल यादव, मुहम्मद अय्यूब, डॉ. डीआर वर्मा, सुरेश कठेरिया, डॉ. मनोज मिश्रा, वीर पाल, सैयद रिजवान अहमद, गोपाल अग्निहोत्री, देवेश त्रिपाठी, शाश्वत मिश्रा, जहीर खान, फखरे आलम खां ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस तरह का कार्यक्रम शहर के हर मोहल्ले और गांव में होना चाहिए। बाद में सभी ने मानव श्रृंखला बनाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर मुहम्मद आमिल खां, सरताज अली, बाबू शाह, लाला रुखसार कुरेशी, राशिद हुसैन राही, अब्दुल मुनिम खां, अहसन रजा, अब्दुल रशीद खां, मुहम्मद फरीद, जगमोहन सिंह, याहया सिद्दीकी, मौलाना अतहर, हाफिज सईद-उर-रहमान, गंगा राम आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में सैयद रिजवान अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।





