उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: शाहजहांपुर में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admindelhi1
21 April 2026 10:38 AM IST
Shahjahanpur: शाहजहांपुर में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
x

शाहजहांपुर: जनपद में आज दिनाॅक-20.04.2026 को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर द्वारा एस0डी0एम0 पुवायाॅ सदानन्द सरोज के साथ ग्राम जेवाॅ तहसील पुवायाॅ के पंचायत भवन में सम्पादित किये जा रहें फार्मर रजिस्ट्री के कार्य/कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय लेखपाल व पंचायत सहायक, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य गा्रमवासी उपस्थित पाये गये परन्तु कृषि विभाग से फार्मर रजिस्ट्री कार्य में सहयोग हेतु लगाये गये एटीएम/बीटीमए(धर्मपाल) उपस्थित नही मिले। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवगत कराया गया कि वीएलई द्वारा कोई सहयोग नही किया जा रहा और न ही कैम्प में उपस्थित हो रहें हैं जबकि जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी द्वारा कई बार लिखित/मौखित रूप/मीटिंग में बार-2 जन सेवा केन्द्र को फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है फिर भी वीएलई के द्वारा शासन की महात्वाकांक्षी योजना में जनहित में कोई सहयोग नही किया जा रहा है। उक्त गा्रम में संचालित कुल 04 वीएलई की आई0डी0 निरस्त किये जाने हेतु जिला प्रबन्धक, जन सेवा केन्द्र को अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर के द्वारा निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उपकृषि निदेशक, शाहजहाँपुर को अनुपस्थित एटीएम/बीटीमए(धर्मपाल) के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु निदेशित किया गया है।

इसके अतिरिक्त ग्राम बरगदियाॅ, तह0 पुवायाॅ में फार्मर रजिस्ट्री कार्य के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थि पायी गयी पंचायत सहायक प्रिया बाजपेयी के विरूद्व कार्यवाही किये जाने हेतु डी0पी0आर0ओ0 शाहजहाँपुर को अपर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)शाहजहाँपुर द्वारा निर्देशित किया गया।

Next Story