उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: एसपी द्विवेदी की पहल से सुरक्षा में बढ़ी जागरूकता

Admindelhi1
1 Jan 2026 11:19 AM IST
Shahjahanpur: एसपी द्विवेदी की पहल से सुरक्षा में बढ़ी जागरूकता
x

शाहजहांपुर: नव वर्ष 2026 के अवसर पर एसपी राजेश द्विवेदी ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नववर्ष के दौरान अमन-चैन कायम रखने के लिए शाहजहांपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि उनके निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लगातार गश्त, सघन चेकिंग अभियान और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि नववर्ष का स्वागत अनुशासन, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ करें।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसपी राजेश द्विवेदी ने भरोसा दिलाया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और जनसेवा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग और तत्पर है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही नव वर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।

Next Story