- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: हिंदू...
Shahjahanpur: हिंदू युवा संगठन ने बांग्लादेश पीएम का पुतला जलाया

शाहजहांपुर: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में सोमवार को हिन्दू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में नगर में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पुतले की अर्थी निकलकर अटल चौक पर उसे आग के हवाले कर नारेबाजी की।
इस मौके पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष साहिल गर्ग, मंत्री शोभित तिवारी, अभय दीक्षित, पृथ्वी सक्सेना, विशाल मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा, तरुण वर्मा, कुश आर्कवंशी, अतुल गुप्ता, विवेक पांडे, राज सक्सेना, अवतार अर्कवसी, रविकांत, आयुष वर्मा, नितिन कुमार, राहुल कुमार, अभय चौहान, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार, नितिन त्रिवेदी, शोभित तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।





