- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: तेज...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत
Admindelhi1
16 May 2025 10:32 AM IST

x
दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार अपरान्ह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सहित दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर में स्मार्ट रोड पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक उछल कर काफी दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिए।
शवों की पहचान कांट थाना क्षेत्र के गांव चक ममरेजपुर निवासी अनिल (22) तथा सूरज (21) के रूप हुई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
Tagsशाहजहांपुरतेज रफ्तारबाइकडिवाइडरटकराईदो युवकोंमौके पर मौतShahjahanpurhigh speed bike collided with dividertwo youths died on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





