- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: यूपी से...
Shahjahanpur: यूपी से लेकर पंजाब तक होली पर इन शहरों में हुआ बवाल

लखनऊ: होली के दिन उत्तर प्रदेश में जमकर बवाल हुआ. कहीं पत्थर चले तो कहीं फायरिंग हुई. स्थिति को काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी. हुड़दंगी यहीं नहीं रुके उन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया. प्रदेश के उन्नाव, शाहजहांपुर, मथुरा, जेवर, बिजनौर में पुलिस हालत को संभालते नजर आई. बवाल सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल और महाराष्ट्र में भी हुआ. पंजाब में होली खेल रहे कांग्रेस नेता को गोली मार दी. पंजाब और महाराष्ट्र में मस्जिद के बाहर हंगामा किया गया. पंजाब में लुधियान में नमाज पढ़ रहे लोगों पर पथराव किया गया. महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश की गई. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में विश्व प्रसिद्ध लाट साहब के जुलूस में पुलिस पर जूते-चप्पल फेंके गए. उन्नाव में फाग जुलूस में पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए. मथुरा मे रंग लगाने पर हुए विवाद में 10 लोग घायल हो गए.
पंजाब के लुधियाना में होली के पर्व के बहाने माहौल खराब करने की कोशिश हुई है। यहां मस्जिद के पास डीजी बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है। लुधियाना के एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्यौहार है और एक तरफ मस्जिद है और दूसरी तरफ प्रवासी (दूसरे राज्यों से) रहते हैं। वे (दूसरे राज्यों से आए लोग) डीजे बजा रहे थे, जिसे लेकर प्रवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम सीसीटीवी भी चेक करेंगे और सभी दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।”





