- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: मदरसा...

शाहजहांपुर: मोहल्ला बीबी ज़ई हद्दफ में मदरसा फैजान-ए-ताज-उश-शरिया का पहला जलसा ए दस्तारबंदी हुआ। जलसे की अध्यक्षता मदरसा कादरिया मदरसा मदीनत-उल-इल्म बरेली शरीफ़ के संस्थापक और संरक्षक उस्ताद-उल-क़ुरा और हाफ़िज़ कारी कलामुद्दीन मंज़री ने की।जलसे का आगाज़ हाफ़िज़ मुहम्मद बिलाल ने कुरआन की तिलावत से किया। मुख्य वक्ता मौलाना मुफ़्ती मुशर्रफ़ हुसैन बदायुनी ने धार्मिक ज्ञान और पवित्र कुरआन की फ़ज़ीलत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर आप कामयाब होना चाहते हैं, तो पवित्र कुरआन की शिक्षाओं पर चलें।
मौलाना जाबिर शाह नियाज़ी ने ईमान और अकीदे के बारे में बात करते हुए नमाज़ के महत्व पर रोशनी डाली। मुहम्मद नवेद रजा बरेली, हाफिज मुहम्मद इस्लाम बरकाती, हाफिज मुहम्मद ताज, रिजवान रजा, अनीस रजा, ओवैस रजा, हाफिज हसन अली ने नातिया कलाम पेश किए। मदरसे के छात्र हाफिज मुहम्मद बिलाल, मुहम्मद ओवैस, मुहम्मद ज़ोहैब, मुहम्मद अदनान को पगड़ी बांधी गई और सर्टिफिकेट दिए गए। आखिर में मुफ्ती राहिल रजा मरकज़ी ने नसीहत भरी तकरीर दी। उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआ की। जलसे का संचालन हाफिज शादाब रजा अज़हरी ने किया। इस मौके पर हाफिज जावेद, वासिफ, नन्हे खान, मोबिन, सिद्दीक कुरैशी, आसिफ, उवैस रजा, माजिद शेख, मास्टर आरिफ, सैयद परवेज, रकीब, अकील, छोटे लल्ला, शकरुद्दीन, डॉ. रजी खान, राशिद हुसैन, रिजवान मियां, सैफ खान, स्वालेह, तनवीर, शाहिद, मुमताज शेख, खादिम शाकिर अली आदि मौजूद थे।





