- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: आग से...

x
शाहजहांपुर: जिले के सिधौली विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखूपुर स्थित पशगनपुर गांव में अचानक आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना राजपाल राठौर और उनके पड़ोसी रंजीत कुमार की झोपड़ियों में हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग की चपेट में आने से दोनों झोपड़ियों में रखा समस्त घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते झोपड़ियों में बंधे पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मायूसी का माहौल है।
Tagsशाहजहांपुरआगमचीअफरा-तफरीबड़ा नुकसानटलाShahjahanpur: Firechaosmajor damageavertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





