उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: गेहूं उत्पादकता की जांच के लिए खेत दौरा

Admindelhi1
2 April 2026 8:43 AM IST
Shahjahanpur: गेहूं उत्पादकता की जांच के लिए खेत दौरा
x

शाहजहांपुर: उप कृषि निदेशक के निर्देश पर बीज भंडार प्रभारी भावलखेड़ा की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्रामपंचायत सुतनेरा में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। बीज भंडार प्रभारी ने सुतनेरा के कृषक अरविन्द कुमार के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 23.60 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई।

बीज भंडार प्रभारी द्वारा किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी फसलों का बीमा व किसान पंजीकरण अवश्य कराए जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल हंसराम वर्मा, मोहित कुमार,बीमा कम्पनी के जिला समन्वयक समी आलम, मुसाद रजा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story