उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: बीजेपी नेता के होटल से कर्मचारियों का अपहरण, बदमाश फरार

Admindelhi1
19 Jun 2025 2:12 PM IST
Shahjahanpur: बीजेपी नेता के होटल से कर्मचारियों का अपहरण, बदमाश फरार
x

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में बीजेपी के महानगर उपाध्यक्ष के होटल पर हमला हुआ है। यहां कार सवार बदमाश होटल के कर्मचारियों को तमंचे की नोक पर अपने साथ गाड़ी में जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए हैं। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने 10 नामजद बदमाशों और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं है।

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के एनएच 24 पर नगरिया मोड़ स्थित होटल ब्रदर्स इनकी है। जहां आरोप है कि बीजेपी के महानगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह दिवाकर से चुनावी रंजिश के चलते दो गाड़ियों में सवार होकर बदमाश होटल पर पहुंचे थे। इसके बाद बदमाशों ने वहां पहुंचकर होटल के कर्मचारी को तमंचे की नोक पर कार में डालकर अपने साथ ले गए। इससे पहले बदमाशों ने होटल के अंदर के सीसीटीवी बंद करने की कोशिश की। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के वीडियो सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुए हैं। भाजपा नेता पंकज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजड़ बदमाशों और तीन अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी भी बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस अभी तक नही कर पाई है। वहीं भाजपा नेता पंकज सिंह दिवाकर ने घटना के बाद से अपनी जान को खतरा बताया है।

Next Story