- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: खालिद...
Shahjahanpur: खालिद सुल्तानपुरी की हरकत पर शायरों में नाराजगी

शाहजहांपुर: शाह शमसुद्दीन मियां रहमत उल्लाह अलैह के उर्स मुबारक के मौके पर 1 जनवरी 2026 को आल इंडिया मुशायरा बहुत कामयाब रहा। जहां तमाम शायरों ने अपने अपने कलाम से सामईन को दाद ओ तहसीन से नवाज़ने पर मजबूर कर दिया। वहीं, खालिद सुल्तानपुरी जैसे बदमिजाज़ शायर ने मुशायरे के वक़ार को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश की। ये कहना है तिलहर के शायर शमशाद आतिफ का। उन्होंने आगे कहा कि खालिद की अनापरस्ती ने मुशायरे में काफी देर तक खलल डाला।
खुद को सभी शोअरा से बेहतर समझने और एक मैयारी महफिल को दो कौड़ी की महफिल कहने और समझने की ज़हनी बीमारी खालिद पर हावी रही। यहां तक कि माइक पर आने से इनकार के बाद, उनका माइक पर आना और सरे आम तिलहर के कुछ इंतजामिया शोअरा को मुशायरा कनवीनर और सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन फूल मियां की आस्तीन का सांप कहना, लोगों को बेहद नागवार गुज़रा। शमशाद आतिफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने इससे आगे और भी तल्ख जुमले इस्तेमाल करते हुए कहा है खालिद एक मुशायरा कनवीनर भी हैं।
इसलिए तिलहर के कुछ चापलूस और मुशायरा पढ़ने के लालची शायर उनकी जी हुजूरी करते नज़र आए और सोशल मीडिया पर भी नज़र आ रहे हैं, लेकिन जो हक पसंद हैं उनको खालिद सुल्तानपुरी का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और सभी ने उनके इस रवैये की भरपूर निंदा की। तिलहर के शायर शमशाद आतिफ ने अपनी नाराजगी का इज़हार करते हुए कहा कि खालिद सुल्तानपुरी के तिलहर की अदबी सरजमीं पर किए गए जाहिलाना रवैए की वह पुर जोर मज़म्मत करता है। मुझे खालिद से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने तिलहर के शोअरा को भी नसीहत करते हुए कहा कि उन्हें भी इस हरकत को समझना चाहिए। मुशायरा पढ़ने के लालच में इतना न गिर जाएं कि आपको अपनी दस्तार का भी ख्याल न रहे।
शमशाद ने कहा कि खालिद की जाहिलाना हरकत के बाद आरामगाह में उनका गाल चूमने और और बंद कमरे में शाल ओढ़ाकर गले लगाने से वो बात खत्म नहीं हो जाती है, जो खालिद ने सबको भरी महफिल में जूता मार के कही है। ऐसे अगर तिलहर के शायर मशहूर भी हो गए तो किस काम का। कम से कम अपने बुजुर्गों की पगड़ी का तो ख्याल रक्खें। शमशाद आतिफ ने आखिर में इतना तक कह डाला कि दिल में ग़ुबार तो बहुत है, लेकिन इतने को ही काफी समझें। अगर किसी को बुरा लगे तो उनसे कोई ताल्लुक़ न रखें।





