- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur:...
Shahjahanpur: उपमुख्यमंत्री से स्वास्थ्य क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा

शाहजहांपुर: खुटार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से भाजपा मंडल महामंत्री नितिन मिश्रा ने प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक मांगें रखीं।
मुलाकात के दौरान नितिन मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि खुटार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि खुटार स्वास्थ्य केंद्र पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाए तो गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





