उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: लगातार चोरी की वारदातें, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
25 April 2026 1:18 PM IST
Shahjahanpur: लगातार चोरी की वारदातें, पुलिस जांच में जुटी
x

शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज चौकी इलाके में एक माह के भीतर हुई तीन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा न होना पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहा है। जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को अजीजगंज में एक ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े विनोद कुमार के ई-रिक्शा से चोर बैटरियां चोरी कर ले गए थे। घटना के बीस दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है।

इसके अलावा आनंद विहार कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक सुनील शुक्ला और किराये के मकान में रह रहे अरुण कुमार के घर से भी लाखों रुपये की चोरी हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन खुलासे के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई गई। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की सुस्त कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। फिलहाल अजीजगंज क्षेत्र की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Next Story