उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: नारी सम्मान और यातायात पर चला अभियान

Admindelhi1
11 Sept 2025 10:33 AM IST
Shahjahanpur: नारी सम्मान और यातायात पर चला अभियान
x

शाहजहांपुर: जनपद की समाजसेवी सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने गुरु नानक पाठशाला में पहुंचकर नारी सशक्तिकरण, यातायात एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय पांडे व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री का संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने पौधा देकर स्वागत किया। विनय पांडे ने पाठशाला के सभी बच्चों को यातायात के नियमों की पूरी जानकारी दी और समझाया कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें ब सदैव अपनी बाई दिशा में ही चले। कार्यक्रम में पहुंची महिला थाना अध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री ने सभी को नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया और स्वच्छता की पूरी जानकारी दी ।

कार्यक्रम में पहुंचे सभी संस्था के पदाधिकारियों का स्कूल प्रबंधक सरदार गुरु प्रकाश होरा व प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने आभार व्यक्त किया और कहा कि सहयोग संस्था के द्वारा पूरे जनपद में बहुत ही अच्छे अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। इस मौके पर संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल ,शालू यादव, हरजीत सिंह ,डॉक्टर पुनीत मनीषी ,शिवम वर्मा ,संगीता गुप्ता ,ममता यादव ,ब स्कूल की अध्यापिका रमा यादव, पूनम शर्मा, लक्ष्मी शर्मा ,पूजा वर्मा ,सुचिता ,मीना शुक्ला, नीलम अग्निहोत्री, परविंदर कौर ,अंजू शर्मा ,ललिता यादव, संध्या शर्मा, पूजा गुप्ता ,मोनिका ,कंचन शर्मा ,पूर्णिमा वर्मा, प्रियंका ,कंचन सिंह ,गुंजन व उप निरीक्षक लोकेश सिंह व कांस्टेबल एलेश कुमारी, नसीम बानो ,हरप्रीत, प्रदीप, शिव सिंह व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Story