उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Admindelhi1
12 Feb 2026 11:18 AM IST
Shahjahanpur: अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
x

शाहजहांपुर: तहसील तिलहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिंगरा जंगल में गर्रा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

Next Story