- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: ब्लॉक...
Shahjahanpur: ब्लॉक प्रमुख ने तिरुपति सोलरटेक का शुभारंभ किया

शाहजहांपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीरानपुर कटरा में तिरुपति सोलरटेक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे। तिरुपति सोलरटेक के प्रोपराइटर एवं पत्रकार नितिन गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आम जनता को सोलर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च से राहत दिलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत घर, दुकान, स्कूल, अस्पताल, शोरूम, आटा चक्की और वाटर पंप पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिन पर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि तिरुपति सोलरटेक द्वारा टाटा पावर, अडानी और यूटीएल जैसी नामी कंपनियों के उच्च गुणवत्ता वाले सोलर सिस्टम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही फ्री रजिस्ट्रेशन और पूरी प्रक्रिया में ग्राहकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सोलर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है और यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की इस मौके पर नरेंद्र कुमार गुप्ता ब्लॉक प्रमुख, एडवोकेट अमित कुमार मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, अक्षय मिश्रा, भाजपा नेता राहुल गुप्ता धर्मवीर सिंह,राजीव गंगवार, राजकुमार राठौर,संजू राठौर, प्रमोद गंगवार राजीव यादव मौके पर मौजूद रहे।





