उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: चोरी की बड़ी वारदात, 24 लाख का माल गायब

Admindelhi1
23 April 2026 11:46 AM IST
Shahjahanpur: चोरी की बड़ी वारदात, 24 लाख का माल गायब
x

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस को चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने सोमवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 23 लाख रुपये के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सोमवार की रात यहां एक मकान से चोर नकदी व करीब 23 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।

शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र के मोहनपुर निवासी ममता मिश्रा अपनी विवाहित बेटी के साथ सो रही थीं,उनके बेटे आदर्श और अश्वनी मिश्रा अलग अलग कार्यक्रम में गए थे।

आधी रात जब एक बेटा घर आया तो सब कुछ ठीक था,लेकिन सुबह जब ममता उठी तो उनको चैनल का ताला टूटा मिला ।

कमरे के अंदर जाकर देखा तो बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे थे,परिजनों के अनुसार एक लाख 12 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है और करीब 23 लाख रुपये के आभूषण भी चोरी हुए हैं।

मंगलवार को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से घटना के संबध में जानकारी ली,इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

Next Story