उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: नाबालिक लड़की से विवाह पर बजरंग दल ने जताई आपत्ति

Admindelhi1
8 Dec 2025 3:37 PM IST
Shahjahanpur: नाबालिक लड़की से विवाह पर बजरंग दल ने जताई आपत्ति
x

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में बजरंग दल ने उसे वक्त बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। जब एक मुस्लिम युवक हिंदू नाबालिक लड़की से निकाह कर रहा था। बजरंग दल ने पुलिस के साथ मैरिज लॉन पहुंच कर मुस्लिम दूल्हे और हिंदू नाबालिक लड़की समेत एक दर्जन लोगों को पुलिस के हवाले करवा दिया। फिलहाल पुलिस मुस्लिम दूल्हे और हिंदू नाबालिक लड़की के निकाह के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दरअसल बजरंग दल को सूचना मिली थी कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहवाज नगर के जनता मैरिज लॉन में एक मुस्लिम युवक नाबालिक हिंदू लड़की से निकाह कर रहा है। इस सूचना के बाद बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मैरिज लॉन में पहुंचे।

जहां उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर भी पुलिस पहुंच गई। पहले तो बारातियों ने लड़की को मुस्लिम लड़की बताया। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो लड़की की मां ने अपना नाम गुंजन सक्सेना बताया और अपनी बेटी को बालिक बताया। लेकिन मार्कशीट के आधार पर उसकी उम्र 16 साल निकली। साहिल नाम का मुस्लिम युवक उससे निकाह कर चुका था विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी बजरंग दल ने मौके पर पहुंचकर मुस्लिम दूल्हे और नाबालिक हिंदू लड़की समेत एक दर्जन लोगों को थाने पहुंचा दिया। फिलहाल पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

फिलहाल बजरंग दल के लोग इसे पुलिस और प्रशासन की बिफलता बता रहे हैं। क्योंकि तमाम शिकायतों के बावजूद लव जिहाद के मामले लगातार सामने आए हैं।

Next Story