उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी

Admindelhi1
15 March 2026 10:01 PM IST
Shahjahanpur: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी
x
"पुलिस कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार"

शाहजहाँपुर: जनपद में अपराध रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में वांछित एक 53 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीती 14 मार्च 2026 को एक महिला (वादिनी) ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और शिकायत करने पर अभियुक्त ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0-98/2026 के तहत धारा-75, 351(3) बीएनएस और 9M/10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 15 मार्च को मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त सत्यवीर सिंह (पुत्र चिरंजीलाल) को गिरफ्तार कर लिया। 53 वर्षीय यह अभियुक्त आर्य नगर कॉलोनी, चिनौर का निवासी है। गिरफ्तारी दोपहर करीब 3:00 बजे चिनौर तिराहे (अवंती बाई पार्क) के पास से की गई।

Next Story