उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा वार्षिक उत्सव

Admindelhi1
25 Dec 2025 11:36 AM IST
Shahjahanpur: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा वार्षिक उत्सव
x

शाहजहांपुर: नगर में अटल बिहारी ऑडिटोरियम में डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नाम परिवर्तन की आधिकारिक घोषणा करते हुए विद्यालय का नया नाम विजन इंटरनेशनल स्कूल रखा गया तथा नए लोगो का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन बाथम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में अरुण खंडेलवाल, रचित अग्रवाल, अनुज देव गुप्ता, स्मिता सक्सेना, हरमीत कौर, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. प्रीति वर्मा, अभिषेक शुक्ला, अमित शुक्ला, डॉ. हेमेन्द्र वर्मा, ज्योति गुप्ता, रंजना तिवारी, अभिनव गुप्ता, रिद्धि बेहल, निधि बेहल, ललिता एवं सतीश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी मंच से अपना संबोधन दिया तथा विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत रस्तोगी एवं प्रधानाचार्या दीपमाला रस्तोगी ने विद्यालय के नाम परिवर्तन एवं नए लोगो के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजन इंटरनेशनल स्कूल का लक्ष्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करना है। वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का सबसे प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा अपनी माताओं के साथ प्रस्तुत किया गया भावपूर्ण नृत्य रहा, जिसने माँ बच्चे के प्रेम और आत्मीय संबंध को मंच पर जीवंत कर दिया और दर्शकों को भावुक कर दिया।इसके अतिरिक्त समूह नृत्य, एकल नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समारोह के दौरान कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों को भी उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Next Story