उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: पशु सुरक्षा मुहिम में प्रशासन सक्रिय

Admindelhi1
2 April 2026 8:39 AM IST
Shahjahanpur: पशु सुरक्षा मुहिम में प्रशासन सक्रिय
x

शाहजहांपुर: पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके संरक्षण को लेकर शासन ने अहम पहल की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद शाहजहांपुर के पांच लोगों को सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) की कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है। इस संबंध में पशुधन अनुभाग-1 द्वारा 16 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार कृष्ण कुमार सक्सेना, मुनिराज सिंह, दीपक गुप्ता, आलोक कुमार मिश्रा और विमला बहन को समिति में शामिल किया गया है। इन सभी को जनपद स्तर पर पशु कल्याण से जुड़े कार्यों की निगरानी, पशुओं पर होने वाले अत्याचार के मामलों में हस्तक्षेप करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि यह नियुक्तियां पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960’ के तहत की गई हैं।

इस अधिनियम के अंतर्गत केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जनपद में SPCA का गठन किया जाता है, ताकि पशुओं के संरक्षण और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके। समिति का उद्देश्य पशुओं को हिंसा और उपेक्षा से बचाने के साथ ही उनके लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा, देखभाल और संरक्षण उपलब्ध कराना है। इस पहल को जनपद में पशु कल्याण की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी से पशुओं के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता में वृद्धि होगी।

Next Story