उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: यौन शोषण का आरोपी शाहजहांपुर से गिरफ्तार

Admindelhi1
26 Feb 2025 10:14 AM IST
Shahjahanpur: यौन शोषण का आरोपी शाहजहांपुर से गिरफ्तार
x
"आरोपी करीब दो महीने से फरार था"

शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी बंटी कश्यप को हुसैनगंज पुलिस ने शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब दो महीने से फरार था।

इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने 27 दिसंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर हुसैनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना था कि दो साल पहले बंटी कश्यप से उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला, तो बंटी शादी से मुकर गया और फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बंटी कश्यप पूर्व में भी शाहजहांपुर में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Next Story