- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: भेड़ को...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: भेड़ को निकालने के चक्कर में युवक डूबा , शव बरामद
Tara Tandi
15 Feb 2025 3:57 PM IST

x
Shahjahanpur शाहजहांपुर । थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव रौरा में शनिवार सुबह गर्रा नदी में गई भेड़ को निकालने के चक्कर में युवक डूबने लगा, जिस बचाने के चक्कर में नदी में कूदा पिता भी डूब गया। दोनों की तलाश के लिए ग्रामीणों ने नाव पर सवार होकर जाल डाला तो करीब एक घंटे बाद युवक का शव मिल गया लेकिन पिता का कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है।
गांव रौरा निवासी विवेक(20) अपने पिता फकीरे लाल उर्फ फक्कड़ के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव से लगभग 25 मीटर दूर गर्रा नदी किनारे भेड़ चराने के लिए गए थे। भेड़ के झुंड में से एक भेड़ निकल कर गर्रा नदी में चली गई। जिसे निकालने के लिए विवेक नदी में कूद गया। वह भेड़ को निकालने के चक्कर में नदी के अंदर गहराई में जाकर डूबने लगा, यह देख फकीरेलाल भी बेटे को बचाने के लिए नदी में डूब गया।
साथी चरवाहों ने शोर मचाया और गांव के लोग इकट्ठा हुए, तब तक दोनों पिता-पुत्र नदी में समा गए। दोनों की तलाश के लिए ग्रामीणों ने नाव पर सवार होकर जाल डाला तो करीब एक घंटे बाद युवक का शव मिल गया लेकिन पिता का कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी की। मृतक के शव को मोर्चरी रखवाया है। वहीं फकीरे की तलाश में गोताखोर बुलवाए गए।
TagsShahjahanpur भेड़ निकालनेचक्कर युवक डूबाशव बरामदShahjahanpur: While taking out sheepa young man drownedhis body was recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





