उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: शादी समारोह से लौटते समय हादसा, बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत

Admindelhi1
13 March 2026 2:47 PM IST
Shahjahanpur: शादी समारोह से लौटते समय हादसा, बाइक गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
x

शाहजहांपुर: मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बहरिया गांव निवासी 25 वर्षीय सौरभ कुशवाहा गुरुवार को अपनी पत्नी नीलम और डेढ़ वर्षीय बेटे कृष्ण के साथ हेतमपुर गांव में अपने साढू मदनपाल के यहां आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सौरभ अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

बताया गया कि जब वे हेतमपुर गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे एक मोड़ पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के गिरते ही सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी नीलम और मासूम बेटे कृष्ण को भी चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए।

Next Story