- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: महिला ने...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: महिला ने संदिग्ध अवस्था में कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
Tara Tandi
22 Feb 2025 8:00 PM IST

x
Jalalabad जलालाबाद । थाना क्षेत्र के गांव कोहली में महिला ने संदिग्ध अवस्था में कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव कोहली में शुक्रवार रात मंजू पत्नी महिपाल ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में लगे हुए पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पति हरियाणा में मजदूरी करने गया था। सूचना पाकर वह गांव आया एवं रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव किशनदासपुर निवासी उसके मायके के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शनिवार सुबह दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन बच्चे हैं, ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। महिला आसपास के ही किसी युवक से फोन पर बात करती थी। पुलिस ने उसके फोन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं कोतवाल प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
TagsShahjahanpur महिलासंदिग्ध अवस्थाकमरे दुपट्टेफांसी लगाकर दी जानShahjahanpur womansuspicious conditiondupatta in the roomcommitted suicide by hanging herselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





