उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: टायर फटने के कारण कार खाई में गिर गई, चालक की जान बची

Admindelhi1
11 March 2026 9:14 PM IST
Shahjahanpur: टायर फटने के कारण कार खाई में गिर गई, चालक की जान बची
x

शाहजहांपुर: नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार का पिछला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पहले पुलिया और फिर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे थाना क्षेत्र के गुरगिया बहादुरपुर गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी तसनीम अहमद कार से किसी कार्य से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अचानक कार का पिछला टायर फट गया। टायर फटते ही कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गया।टक्कर के बाद कार करीब 10 से 12 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ से जा भिड़ी और फिर हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नेशनल हाईवे की टीम को बुलाया। टीम ने क्रेन की मदद से खाई में गिरी कार को निकालने का काम शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में चालक सुरक्षित है, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Next Story