उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुआ 10 हजार का इनामी बदमाश

Admindelhi1
17 Aug 2026 3:05 PM IST
Shahjahanpur: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुआ 10 हजार का इनामी बदमाश
x
दस हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से घायल

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और दस हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी रात के अंधेरे में फरार हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात जैतीपुर पुलिस गस्त पर थी। टीम ने मरूआझाला पुलिया के पास मोटरसाइकिल से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकना चाहा तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी चंदन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चंदन को अवैध हथियार और लूटे गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात ने बताया की चंदन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। वो लूट के एक मामले में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश थी और उसपर दस हजार का इनाम भी रखा गया था। उन्होंने बताया की चंदन ने भागने वाले अपने साथी का नाम पुलिस को बताया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story