उत्तर प्रदेश

धनतेरस के दिन परिवार में छाया मातम, जानिए पूरा मामला?

Teja
23 Oct 2022 3:21 PM GMT
धनतेरस के दिन परिवार में छाया मातम, जानिए पूरा मामला?
x
वैसे तो पत्नी को घर की लक्ष्मी माना जाता है क्योंकि वह पूरे घर को संभालती है। लेकिन आज धनतेरस के दिन हरियाणा के नारनौल से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है।जी हाँ हरियाणा के नारनौल के गांव खटोटी खुर्द में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। धनतेरस के दिन हुई हत्या से गांव में मातम पसर गया।जानकारी के अनुसार गांव खटोटी खुर्द में श्रीभगवान नामक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मनीषा की शनिवार देर शाम घर के ऊपर बने चौबारे में कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी।
हत्या की जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना गहली चौकी इंचार्ज को दी।इसके बाद मौके पर एसएचओ व डीएसपी भी पहुंचे। इस निर्मम हत्या कांड के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव के सैकड़ों लोग घर के बाहर जमा हो गए तथा वारदात की जानकारी लेने लगे।
वही त्योहार के दिन हुई हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतका के परिजनों की अनुसार मृतका गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और उसे उसका पति श्रीभगवान गोरखपुर से शादी करके लाया था।मृतका के शादी से पूर्व एक लड़की थी, जो शादी के बाद मृतका के साथ ही रहने लग गई। वही शादी के बाद यहां पर उसे एक लड़का भी हुआ। वह नारनौल के शांति अस्पताल में स्वीपर पर कार्य करती थी। नतेरस के दिन गांव में छाया मातमपुलिस इसकी छानबीन में लगी हे कि आखिर श्रीभगवान ने पत्नी की हत्या क्यों की। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर वारदात को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story