- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शादी का झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश
शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, विरोध पर दी तेजाब फेंकने की धमकी
Admin4
15 July 2023 2:27 PM GMT

x
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में एक युवती प्रेमी के खिलाफ शिकायत देते हुए यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपित शादी करने का झांसा देकर उससे यौन शोषण करता था। शादी का दबाव डालने पर मुकर गया। विरोध किए जाने पर वह युवती पर तेजाब उड़ने की धमकी देने लगा।
विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में युवती की मुलाकात पीजीआई थानाक्षेत्र अन्तर्गत तेलीबगा बलदेव विहार निवासी संजय मिश्र से हुई। जिसके बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रस्ताव किया। युवती के हामी भरने पर आरोपित ने उसके एक मकान में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवती का यौन शोषण करने लगा।
करीब दो साल तक युवती यौन शोषण का शिकार होने लगी। इसके बाद उसने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। युवती के विरोध किए जाने पर आरेापित उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story