उत्तर प्रदेश

क‍िराए के मकान में सेक्स रैकेट, जॉब के नाम पर लड़क‍ियों को ऐसे फंसाया गया

jantaserishta.com
24 Oct 2021 9:12 AM IST
क‍िराए के मकान में सेक्स रैकेट, जॉब के नाम पर लड़क‍ियों को ऐसे फंसाया गया
x

DEMO PIC

धोखे से कराया जा रहा था देह व्यापार का काम.

मुरादाबाद: क‍िराए का मकान लेकर चला रहे थे सेक्स रैकेटयूपी में मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां क‍िराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट चल रहा था. रैकेट चलाने वाले जॉब के नाम पर लड़क‍ियों को बुलाते थे और फिर उन्हें इस रैकेट का ह‍िस्सा बना देते थे. पुल‍िस ने इस मामले में 5 लोगों को अरेस्ट क‍िया है.

एएनआई की खबर के अनुसार, मुरादाबाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर जनपद में महिला एवं संयुक्त पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं. उनके पास से दो लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है. उन दोनों लड़की को रिहा करा कर पांचों आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
दरअसल, मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ पॉश कॉलोनियों में किराए का मकान लेकर उसमें सेक्स रैकेट चला रहे हैं.
सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने राम गंगा विहार में दबिश दी तो कुछ संदिग्ध लोगों के साथ कुछ लड़कियां भी मिलीं. जब उनसे पूछताछ की गई तो वहां मौजूद दो लड़कियां ने बताया इन लोगों ने जॉब दिलाए जाने के नाम पर धोखे से बुलाया था तथा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था.
इस कारण से वहां मौजूद 3 लोगों के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने बात करते हुए बताया पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है. दो लड़कियां और तीन युवकों को जेल भेजा गया है. वहीं इनकी साथी दो लड़कियों को इनके पास से मुक्त भी कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story