उत्तर प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ा

jantaserishta.com
12 May 2022 11:37 PM IST
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

जौनपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। जलालपुर पुलिस ने वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर दरवेशपुर गांव के पास स्थित होटल में छापेमारी के बाद पांच जोड़े युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। होटल को सील कर दिया गया। पांचों जोड़ों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक का कहना है कि सभी खाना खाने आए थे। खाने से पहले कमरों में नहाने गए थे।

होटल के मैनेजर राम आसरे यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक का कहना है कि होटल में ठहरे सभी लोग बालिग थे। सभी को नियमानुसार होटल में कमरा बुक करने के बाद दिया गया था। पुलिस ने जबरन लोगों को पकड़ा है।
केराकत के सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि जलालपुर कस्बे से सटे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दरवेशपुर गांव में स्थित खुशी होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही सीओ ने तत्काल थानाध्यक्ष जलालपुर व महिला पुलिस को मौके पर बुलाकर छापेमारी की।
होटल में पांच जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाये गये। होटल मालिक शिवकुमार सिंह ने कहा कि कुछ बच्चे होटल में खाना खाने आये थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहाना है। मैनेजर ने उन्हें कमरा दे दिया। वे लोग नहा रहे थे।
इसी बीच पुलिस आ गई और सभी को पकड़कर थाने लेकर चली गई। मैं एक शादी में था। सूचना मिलने पर मैं भागकर आया तो होटल सील मिला। उधर, पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सभी 11 लोगों के विरुद्ध देहव्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।होटल से पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ाहोटल से पुलिस ने पांच जोड़ों को पकड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story