- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ में कंप्यूटर...
उत्तर प्रदेश
मेरठ में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
SHIDDHANT
13 Sept 2025 10:09 PM IST

x
MERATH मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह रैकेट कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और कई युवतियों एवं युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। यह मामला सम्राट हेवन्स के सामने स्थित एक कथित कंप्यूटर सेंटर का है। यहां दूर-दूर से लड़कियों को बुलाकर अय्याशी की जाती थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन सीओ अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, उनके साथ नौचंदी, मेडिकल और सिविल लाइन थानों की टीमें भी मौजूद थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर संचालित मिला। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, वहां मौजूद युवक-युवतियां इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को काबू में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह स्पा सेंटर, कम्प्यूटर क्लासेस की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा, "विभिन्न माध्यमों से हमें जानकारी मिली थी कि यहां कम्प्यूटर सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। उसी सूचना के आधार पर हमने टीम के साथ चेकिंग की और मौके पर यह बात पूरी तरह से सही पाई गई। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एक रिसेप्शनिस्ट और 8 युवतियां मौके पर पाई गईं। इसके अलावा, मुख्य संचालक राजवीर और तीन अन्य पुरुष भी हिरासत में लिए गए हैं। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है कि और कौन-कौन इसमें शामिल है। पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद सेक्स रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमेरठसेक्स रैकेटकंप्यूटर सेंटरस्पा सेंटरपुलिस छापेमारीनौचंदी थानाअभिषेक तिवारीराजवीरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





