- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद में भीषण...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप, IMD ने दी राहत की जानकारी
Saba Naaz
15 Sept 2025 7:34 PM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद: सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। तापमान बढ़ने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। ऐसे में दोपहर में लोग गर्मी से बचाव का प्रयास करते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान था कि अगले दो दिन तेज धूप रहेगी, लेकिन बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएं गर्मी से राहत दे सकती हैं।
एक महीने से अधिक समय से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। आसमान में बादल मंडराने के कारण धूप भी ज्यादा तेज नहीं थी। रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल मंडराने के साथ हवा चलती रही। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। ऐसे में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी खूब महसूस हुई।
ऐसे में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप के कारण गर्मी रहेगी। बीच-बीच में बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएँ चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 74 प्रतिशत रह सकती है।
Tagsगाजियाबादगर्मीghaziabadsummerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





