उत्तर प्रदेश

Agra में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, पारा पहुंची 46.9 डिग्री सेल्सियस

Tara Tandi
17 Jun 2024 11:28 AM IST
Agra में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, पारा पहुंची 46.9 डिग्री सेल्सियस
x
Agra आगरा : आसमान से पूरे दिन आग बरसी। अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात भी तपती रही। सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
सुबह 8 बजे से ही चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को तापमान 46 को पार कर गया। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं फेंक पा रहे थे। ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या कम ही रही। जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया।
तपते संगमरमर के कारण कई सैलानियों की तबीयत बिगड़ी। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम सात बजे के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक हीट वेब रहेगी। रात के तापमान में भी इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया है। दिन में लू चलेगी।
Next Story