- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलीगढ़-एटा मार्ग पर एक...
उत्तर प्रदेश
अलीगढ़-एटा मार्ग पर एक के बाद एक कई वाहन भिड़े, 20 से 25 लोग घायल
Admin4
5 Nov 2022 11:50 AM GMT

x
हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ एटा मार्ग पर गांव फुलरई के निकट शुक्रवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। भीषण सड़क हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां से सभी को रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एटा-अलीगढ रोड पर गांव फुलरई के निकट शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद एक बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। भीषण सड़क हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से सभी लोगों की हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसे के चलते अलीगढ़-एटा मार्ग अवरूद्ध हो गया। वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
इस संबंध में थाना सिकंदराराऊ प्रभारी ए0 के0 सिंह ने बताया कि देर रात हुए ट्रक हादसे में आठ लोग घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। जहां से सभी लोगों को रेफर कर दिया गया है।

Admin4
Next Story