उत्तर प्रदेश

कृपाल आश्रम पर 23 जुलाई से 31 तक कई कार्यक्रम

Admin Delhi 1
18 July 2023 8:12 AM GMT
कृपाल आश्रम पर 23 जुलाई से 31 तक कई कार्यक्रम
x

हाथरस: स्थानीय गौशाला मार्ग स्थित कृपाल आश्रम पर हुजूर बाबा सावन सिंह महाराज के जन्मोत्सव के उपक्ष्य में आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव व पांचवीं आध्यात्मिक चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 23 जुलाई को सुबह 8 बजे चेतना यात्रा निकाली जाएगी तथा 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक बी.एल.के. मैक्स हॉस्पिटल नई दिल्ली के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा एवं 25 जुलाई से 31 जुलाई तक सुबह 8 से 11 बजे तक व सायं 4 से 7 बजे तक आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव आयोजित होगा।

उक्त जानकारी कृपाल आश्रम के सेवक निरंजन लाल अग्रवाल (डब्बू) ने देते हुए सभी लोगों से उपर्युक्त कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है

Next Story