उत्तर प्रदेश

महानगर ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए मिलीं सात और इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या हुई 47

Admin Delhi 1
5 Feb 2023 8:57 AM GMT
महानगर ट्रांसपोर्ट सेवा के लिए मिलीं सात और इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या हुई 47
x

मेरठ: महानगर ट्रांसपोर्ट सेवा के बेड़े में सात और नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। एमडी केके शर्मा की ओर से इनकी समिति के माध्यम से पीडीआई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। यह बसें संचालन के लिए तैयार हैं। इन्हें शीघ्र ही विभिन्न मार्गों पर उतार दिया जाएगा। आरएमके के शर्मा ने बताया कि अभी तक मेरठ महानगर में 39 इलेक्ट्रिक बसें संचालित रही हैं।

जिनमें शामिल 10 नई बसों को एक फरवरी से ही नए रूट के साथ संचालित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन नई सात बसों को मिलाकर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में कुल 47 बसें शामिल हो गई हैं। नहीं मिली सात बसों के फ्री डिलीवरी इंस्पेक्शन के लिए समिति को निर्देशित किया गया है। वर्तमान में 39 इलेक्ट्रिक बसें महानगर और देहात के विभिन्न मार्गो पर संचालित हैं।

Next Story