- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सात घायल, तीन लखनऊ...
सात घायल, तीन लखनऊ रेफर ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो में भिडंत

जिला मुख्यालय से मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो में देर रात को भिडंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इनमें तीन घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के डुडवा गांव में नवरात्र के मौके पर समिति में लोग रविवार को जिला मुख्यालय मूर्ति लेने आए थे। रात को सभी मूर्ति लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव जा रहे थे। रात 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो में आमने सामने की भिंड़त हो गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही हरदी पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में गांव निवासी संतराम पुत्र बेचू, लल्लू राम पुत्र दुख हरण, सुधीर पुत्र राम गुलाम, रामदीन पुत्र मेलाराम समेत सात लोग घायल हुए हैं। ईएमओ डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर की बात सामने आई है। तीन गंभीर घायल थे, जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar