उत्तर प्रदेश

सेवा कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जी एस टी के बारे में नौतनवा के व्यापारियों को किया प्रशिक्षित

Shantanu Roy
18 Nov 2022 10:11 AM GMT
सेवा कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जी एस टी के बारे में नौतनवा के व्यापारियों को किया प्रशिक्षित
x
बड़ी खबर
महराजगंज। नौतनवां, राज्य वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जी एस टी के सम्बन्ध लोगों को प्रशिक्षित करते हुए जी एस टी रिटर्न फाइल करने के लिए सबको प्रेरित किया। तथा अधिक से अधिक पंजीयन करा कर व्यापार को सुगम एवं सुरक्षित करने के बारे में बताया। बताते चलें कि महराजगंज जिले के सीमावर्ती तहसील नौतनवा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप जी एस टी के बारे में लोगों को जागरूक किया। व्यापारियों से मिल कर उनके साथ बैठक कर अधिक से अधिक पंजीयन कराने तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिये सबको अवगत कराया। व्यापारियों ने भी बैठक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और रूचि दिखते हुए अधिकारी से प्रश्न भी किये। इस बैठक में रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, अमितेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, ब्रह्मा यादव, अलोक, अमर सिंह सहित तमाम गणमान्य व्यापारी तथा नागरिक मौजूद रहे।
Next Story