उत्तर प्रदेश

धान क्रय केंद्र में भ्रष्टाचार को ले सचिव पर गम्भीर आरोप

Shantanu Roy
18 Nov 2022 11:02 AM GMT
धान क्रय केंद्र में भ्रष्टाचार को ले सचिव पर गम्भीर आरोप
x
बड़ी खबर
बीकेटी लखनऊ। जनपद के बक्शी का तालाब छेत्र मे सरकारी धान क्रय केंद्र में किसानों ने कई आरोप लगाते हुए आवाज उठाई है बता दें बीकेटी छेत्र के धान क्रय केंद्र महिगवा ने सचिव द्वारा बड़े पैमाने पर धांधली बढ़ती जा रही इससे सैकड़ों किसान नाराज होकर महिगवा केंद्र के परिसर पर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं सचिव आला अधिकारी के नादिर साही व्यवस्था के चलते किसान आक्रोशित हैं। किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्र महिगवा पर दीपक किसान का धान 180 बोरा अभी तक नहीं तौला जा सका है।
इस किसान ने बताया कि सचिव का कहना है कि 5% कटौती पर धान तौला जा सकता है इस किसान ने अपने धान की सफाई करवाई तो सचिव ने कहा अब 16% की कटौती की जाएगी किसान कटौती देने से इंकार कर दिया यह तो एक बानगी मात्र है ऐसे दर्जनों किसान है जो इसके भुक्तभोगी हैं। किसानों के धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक इंदल रावत सुखलाल जगदेव अमरनाथ दिनेश तथा दर्जनों किसान धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं किसानों ने बताया जब तक कोई अधिकारी नहीं आएगा और इस प्रकरण की जांच नहीं की जाएगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Next Story