- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सनसनीखेज वारदात, पिता...
सनसनीखेज वारदात, पिता ने कर दी नाबालिग छात्रा की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बरेली: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपने भतीजे और साढू के बेटे के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा की पांच अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी। उसका राम गंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर राख नदी में बहा दी। बरेली के थाना सिरौली में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पिता पुलिस हिरासत में है। सिरौली थाने में चौकी नबाबपुरा के गांव धर्मपुरा की एक छात्रा का रिश्तेदारी में मौसी के घर रह रहे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की पूरे गांव में चर्चा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





