उत्तर प्रदेश

सनसनीखेज खुलासा: नरेंद्र गिरि को आनंद गिरि ने फोन पर कहा था, 'वीडियो दिखा दूंगा', सीबीआई चार्जशीट में खुलासा

jantaserishta.com
22 Nov 2021 5:46 PM IST
सनसनीखेज खुलासा: नरेंद्र गिरि को आनंद गिरि ने फोन पर कहा था, वीडियो दिखा दूंगा, सीबीआई चार्जशीट में खुलासा
x

फाइल फोटो 

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एक ऑडियो और वीडियो का जिक्र लगातार हो रहा था। अब सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि आनंद गिरि‍ ने मई 2021 में नरेंद्र गिरि को फोन पर धमकी दी थी कि उसके पास एक ऐसा वीडियो है, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सीबीआई को ये धमकी भरा ऑडियो मिला है।

महंत नरेंद्र गिरि मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में दाखिल किए गये चार्जशीट में खुलासा करते हुए कहा है कि आनंद गिरि ने मई 2021 में नरेंद्र गिरि को फोन पर धमकी दी थी जिसमें उसने कहा था कि उसके पास एक ऐसा ऑडियों और वीडियो है जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आनंद गिरि के इस धमकी के बाद से महंत नरेंद्र गिरि बेहद परेशान चल रहे थे।
आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि के बीच हुई बातचीत का यह ऑडियो सीबीआई के पास है जिसका जिक्र सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में किया है। इस मर्डर मिस्ट्री की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुरू से ही आनंद गिरि, आध्या तिवारी और संदीप तिवारी को ही महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी मान रही है।
नरेंद्र गिरि ने मौत से एक दिन पहले आनंद गिरि की ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो के बारे में वाराणसी के महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा को बताया था। उन्‍होंने ने उनसे यह भी कहा था कि उन्‍हें जानकारी मिली है कि आनंद ने कंप्यूटर के माध्यम से किसी महिला के साथ एक वीडियो बना लिया है और उसने कहा कि वह इस वीडियो को वायरल कर देगा। सतुआ बाबा के अलावा नरेंद्र गिरि ने अपने दो करीबियों को मनीष शुक्ला और अभिषेक मिश्रा से भी वीडियो के बारे में बताया था। दोनों के मुताबिक महंत बहुत परेशान लग रहे थे, इतना दुखी और परेशान वह कभी नहीं रहे।
सीजेएम कोर्ट में दाखिल 19 पन्नों की चार्जशीट में जांच एजेंसी ने कहा है कि इस मामले में उसकी जांच आगे भी जारी रहेगी। यह पहली चार्जशीट है अगर आगे की जांच में कुछ अन्य लोगों के नाम और कुछ नये सबूत सामने आते हैं तो कोर्ट में अलग से सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जांच एजेंसी सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट को भी सही माना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story