- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सामूहिक हत्याकांड केस...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (UP Prayagraj) के गंगापार इलाके में हुए सामूहिक हत्याकांड (Mass Murder) के मामले में FSL लैब से आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच रिपोर्ट में महिलाओं के साथ गैंगरेप (Gangrape) की पुष्टि हुई है. पोस्टमार्टम (Post-mortem) के बाद वैजाइनल स्वाब व वैजाइनल स्लाइड जांच के लिए FSL लैब भेजी गई थी. पकड़े गए आरोपियों ने भी गैंगरेप की बात कबूली थी. SSP के मुताबिक, जांच में मानव स्पर्म पाए गए हैं. इस मामले में गैंगरेप की धारा 376 डी की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही IPC की धारा 396, 120 बी और 201 लगाई गई है. आगजनी से संबंधित 436 की धारा भी बढ़ाई गई है. अब 9 मई को DNA टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





